फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kalpana is the beauty of society

कल्पना समाज की खूबसूरती है

Wed, 17 Feb 2021 09:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Kalpana is the beauty of society
लालगंज। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में राजनीतिक व सामाजिक परिप्रेक्ष्य में अनुसंधान विषयक शोध सेमिनार के पांचवें दिन वक्ताओं ने कहा कि कल्पना समाज की खूबसूरती है। जिसके आधार पर ऐसे आंकड़े इकट्ठे किए जाते हैं, जिससे समाज के ढांचे में नई ऊर्जा का संचार होता है। कहा कि प्रत्यक्ष अनुभव और दृश्य नए प्रयोग के माध्यम बनते हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर रमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक समाज में शोध पद्धतियां में परिवर्तन हुए हैं। इसलिए शोध में कल्पना आंकड़ा और प्रश्नोत्तर समेत विभिन्न तरीके अपनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य भारती समाज शास्त्रियों की ओर से परंपरागत व आधुनिक शैली में अपनाए गए तरीके शोध में नए रास्ते बनाए हैं। कहा कि शिक्षण संस्थाओं के शोध केंद्र से निकले सिद्धांत समाज को शक्तिशाली बनाने और नई दिशा देने का काम आते हैं। वाराणसी डीएवी पीजी कॉलेज के डॉ. जियाउद्दीन ने कहा कि वर्तमान समाज जो देखता, सुनता, समझता है उसके आधार पर अपने निर्णय करता है। कहा कि डिजिटल दौर में प्रत्यक्ष तौर पर श्रव्य दृश्य माध्यमों के साथ नियमित प्रयोग किए जाने वाले वाद व्यवहार से नये विचार जन्म ले रहे हैं। ऐसे नव विचार किस अंदाज और किस व्यवस्था को बना रहे है। उनके विभिन्न पहलुओं पर नए तरीके से शोध किए जाने की जरूरत है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. एस के एस पांडेय अंग्रेजी के ओथेलो नाटक के आधार पर वर्तमान राजनीतिक समाज पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के संयोजक डॉ. गौरव त्रिपाठी, संचालन डॉ.सुजीत सिंह, आभार डॉ. गिरिजेश शुक्ला ने दिया। इस अवसर पर डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. शिवमंगल यादव, डॉ. केके गिरी, डॉ. प्रभात पांडे, डॉ. रमोद मौर्या, डॉ. रश्मि सिंह, मुमताज शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed