{"_id":"2109e640c687e2ec171d478a09c88f9f","slug":"kalash-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के बदलीघाट मुहल्ले से 108 भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को स्वामी विद्यानंद जी महाराज उर्फ कामरू कामाख्या द्वारा किया गया।
कथा यज्ञ के प्रथम दिन नगर के बदलीघाट से भव्य कलश निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नर-नारी ने सिर पर कलश रख कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा नगर के बदलीघाट से निकल कर सुंदरघाट, घंटाघर, बसनही बाजार, त्रिमोहानी, पुरानी बजाजी, तिवराने टोला होते हुए कथा स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गया। भागवत कथा के दौरान स्वामी नारायण दास महाराज ने कथा के महात्म का वर्णन किया।
इस दौरान दुर्गा प्रसाद यादव, स्वामी भावानंद, किसुन लाल, कृष्णा अग्रहरि, श्यामू, नारायण दास, राजेंद्र, सत्येंद्र दूबे, पुल्लर यादव, विजयी, अभिषेक सिंह सहित आसपास के इलाके के बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन