फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kajri singer Urmila Srivastava and carpet businessman Khalil Ahmed honored with Padma Shri.

मिर्जापुर का बढ़ा मान: कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव और दरी व्यवसायी खलील अहमद पद्मश्री से सम्मानित

Mon, 22 Apr 2024 10:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 10:57 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर की कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव और दरी व्यवसायी खलील अहमद को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है। इसको लेकर जनपदवासियों के साथ साहित्यकारों और व्यापारियों में काफी हर्ष व्याप्त है।

विज्ञापन
Kajri singer Urmila Srivastava and carpet businessman Khalil Ahmed honored with Padma Shri.
उर्मिला श्रीवास्तव और खलील अहमद को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर की प्रख्यात कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव और दरी व्यवसायी खलील अहमद को सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

विज्ञापन


उर्मिला श्रीवास्तव को कजरी गायन तथा लोकगीत गायन के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया है। इससे पहले भी उन्हें कई सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने देश-विदेश में कजरी गायन की खुशबू बिखेरी है। सम्मान प्राप्त करने के बाद वे 25 अप्रैल को सुबह मगध एक्सप्रेस से मिर्जापुर लौटेंगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार से इमामबाड़ा निवासी खलील अहमद को शिल्प गुरु का सम्मान भी प्रदान किया जा चुका है। वे जिले में हस्तनिर्मित दरी के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। उनके तीन पुत्र भी इसी व्यवसाय में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed