फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kajri Festival organized on two

Mirzapur News: कजरी महोत्सव का आयोजन दो को

Wed, 30 Aug 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kajri Festival organized on two
मिर्जापुर। दो सितंबर को कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। बरौंधा कचार स्थित पंडित रामचंद्र शुक्ल पार्क में कजरी स्मारक का भी निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कजरी स्मारक का लोकार्पण केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएलजे कॉलेज के मैदान पर दो सितंबर को संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित कजरी महोत्सव का उद्घाटन भी करेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर कजरी के गायक कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रात 7ः20 से 7ः30 बजे तक कजरी गायक रमेश भंवरा की प्रस्तुति होगी। इसके बाद रात 7ः40 से 7ः50 बजे तक शेषमणि और रात 8 से 8ः10 बजे तक अंतरराष्ट्रीय लोकगीत व कजरी गायिका उषा गुप्ता कजरी गायन करेंगी। इसके अलावा रात 8ः20 से 8ः30 बजे तक विद्यासागर की प्रस्तुति, 8ः40 से 8ः50 बजे तक उर्मिला श्रीवास्तव की प्रस्तुति तथा रात 9 जे से 9ः10 बजे तक पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव कजरी गायन करेंगी। रात 9ः15 से 9ः30 बजे तक मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा। रात 9ः30 बजे धन्यवाद ज्ञापन होगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, उप जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed