फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kajali seminar started by worshiping Mother Vindhyavasini

मां विंध्यवासिनी की वंदना कर शुरू हुई कजली गोष्ठी

Mon, 12 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kajali seminar started by worshiping Mother Vindhyavasini
मिर्जापुर संस्कार भारती के तत्वावधान में रविवार की रात कजली गोष्ठी का आयोजन अनगढ़ रोड स्थित एक लाज में किया गया। जिले में आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा जिसे गुप्त नवरात्र भी कहा जाता है, इसी दिन से कजली गायन शुरू करने की परंपरा रही है। यह गायन पूरा भादों तक होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ संस्था के अध्यक्ष राजकुमार पाहवा ने माँ दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। सचिव कृष्ण मोहन गोस्वामी ने कजली गोष्ठी पर प्रकाश डाला। लोककला विधा प्रमुख शिवलाल गुप्ता ने पंच देवों की वंदना करके गोष्ठी आरंभ की। कजली गायन कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। उपस्थित सभी कलाकारों ने अपनी प्रिय कजली गाकर माता रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा भक्ति अर्पित की। संतोष तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया , कार्यक्रम के आयोजन में देवी प्रसाद मौर्य, सुरेश मौर्य की विशेष भूमिका रही। गायिका रानी सिंह, कल्पना गुप्ता, गणेश गुप्ता, खोखा मिर्जापुरी ने अपनी गायकी से गोष्ठी को ऊँचाई प्रदान की। श्रोता कजली की मीठी फुहार में झूमते रहे । संस्कार भारती के संरक्षक एवं संस्थापक सचिव कृष्णा केसरवानी ने बीते दिनों के आयोजनों की चर्चा करते हुए उत्साहवर्धन किया । सचिव कृष्ण मोहन गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed