फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   kadee suraksha ke beech blaak mukhyaalayon par huee mataganana

कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक मुख्यालयों पर हुई मतगणना

Wed, 12 May 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
kadee suraksha ke beech blaak mukhyaalayon par huee mataganana
मिर्जापुर। विभिन्न विकास खंडो में ग्राम प्रधान पद के लिए नौ मई को हुए पुर्नमतदान की मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गयी। मतगणना के दौरान सिटी, पहाड़ी, छानबे, सीखड़ व नरायनपुर ब्लाक मुख्यालयों के बाहर गहमा-गहमी का माहौल रहा। सिटी ब्लाक के अर्जुनपुर में ग्राम प्रधान पद परिणाम काफी रोचक रहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान नामांकन के बाद प्रत्याशियों के निधन से संबंधित ग्राम पंचायतों में चुनाव नौ मई को कराया गया था।
विज्ञापन

अर्जुनपुर ग्राम सभा में पार्वती व श्वेता के बीच कड़े मुकाबले में दो बार हुई रिकाउंटिंग बाद भी दोनों प्रत्याशी 909 मत पाकर बराबरी पर रहे। उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव की मौजूदगी में लाटरी सिस्टम से फैसला हुआ जिसमें पार्वती चुनाव जीत गईं। गांव के अन्य प्रत्याशियों के परिणाम पर गौर करें तो रंजना, चुनाव चिह्न (किताब) 734 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। इसी तरह काजल को 155, ज्ञानवती को 137 व नौरंगी देवी को मात्र 85 वोट मिले। आरओ निमेश पांडेय ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान पार्वती को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर बीडीओ सिटी श्वेतांक सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत अक्षैवरनाथ यादव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शेषनारायण सिंह, कौशलेंद्र राय समेत अन्य ब्लाककर्मी सहयोग में लगे रहे।
विज्ञापन

पड़री, पहाड़ी विकासखंड के दुबेपुर बसारी की मतगणना में दीपक कुमार चुनाव चिह्न कार को 368 मत तथा राजकुमार चुनाव चिह्न गदा 367 मत मिला। दीपक कुमार एक मत से चुनाव जीत गए। उक्त गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 14 प्रत्याशी मैदान में रहे। प्रदीप कुमार चुनाव चिह्न कैमरा 247 मत, भोला चुनाव चिह्न कैरम बोर्ड 124 मत, मोलई चुनाव चिह्न खड़ाऊ 125 मत, कबूतरी अनाज ओसाता किसान 48 मत, जमुना चुनाव चिह्न इमली 28 मत, दशरथ चुनाव चिह्न कन्नी 41 मत, नगीना चुनाव चिह्न किताब 17 मत, मनोज कुमार चुनाव चिह्न कोट 18 मत, रामजनम चुनाव चिह्न गले का हार 31 मत, रामा चुनाव चिह्न घंटी 24 मत, सोमारू चुनाव चिह्न चारपाई तीन मत, सुशील कुमार चुनाव चिह्न चूड़ी 62 मत प्राप्त प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना, छानबे ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आरओ मिथलेश कुमार व जोनल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की देखरेख में ग्राम पंचायत आदमपुर के प्रधान पद की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरु हुई। जिसमें अमर बहादुर को 72 मत से विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तीन बूथ पर कुल 1216 मत पड़े थे। गणना के समय कुल 22 मत अवैध घोषित किए गए। अमर बहादुर को 313 मत तथा निकटतम प्रतिद्वंदी हनुमान सेठ को 241 मत मिले। इस मौके पर परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत ओझा उपस्थित रहे। सीखड़, विकास खंड सीखड़ के विदापुर में ग्राम प्रधान पद में हुए चुनाव की मतगणना ब्लॉक मुख्यालय सभागार में कराई गयी। जिसमें सावित्री देवी 474 मत पाकर विजई घोषित की गई। दूसरे स्थान पर भुनेसरी देवी 466 मत प्राप्त किया। चुनार, नरायनपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भुड़कुड़ा में प्रधान प्रत्याशी के निधन के बाद रविवार को प्रधान पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में सुनीता पत्नी इन्द्र कुमार 596 मत पाकर विजयी रहीं। संपन्न हुए चुनाव में मतदान के बाद मंगलवार को ब्लाक परिसर में निर्धारित समय से मतगणना शुरू हुई। लगभग दो घंटे बाद परिणाम घोषित हुआ। निर्वाचन अधिकारी राम आशीष ने बताया कि सुनीता 596 मत पाकर विजयी हुई। जबकि हीरावती पत्नी सदानंद 393 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह अंजली पत्नी रविचंद 365 मत पाकर तीसरे स्थान, सुनीता पत्नी दीपक 46 मत तक ही सिमट गयीं। मतगणना के दौरान कुल 25 मत पत्र अवैध पाया गया।
इनसेट
एक वोट से हारे, रिकाउंटिंग के लिए नहीं सुनी फरियाद
पड़री। विकासखंड पहाड़ी में ग्राम प्रधान पद के लिए मंगलवार को हुए मतगणना के दौरान एक वोट से हारे राजकुमार रिकाउंटिंग की मांग करते रहे। तमाम गुहार के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
राजकुमार का आरोप है कि मतगणना में उनके साथ अन्याय हुआ है। कहा कि हमारा चार मत अनवैलिड किया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी से मुुलाकात कर गुहार लगाई जाएगी। आरओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना निष्पक्ष हुआ है। इसमें कहीं भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। मतगणना के दौरान एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव समेत सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

इनसेट
माला-फूल लेकर बाहर खड़े समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा
मिर्जापुर। पुर्नमतदान के बाद विभिन्न ब्लाक मुख्यालय के बाहर मंगलवार को मौजूद नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ दिया। जिससे कुछ देर के लिए ब्लाक मुख्यालय के अंदर व बाहर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त रहा। सिटी ब्लाक से बाहर निकलते ही अधिकारियों की नजर जैसे ही माला-फूल लिए खड़े समर्थकों पर पड़ी कि सुरक्षाकर्मी उन पर टूट पड़े। आला अफसरों ने ब्लाक के अंदर बैठे प्रधान प्रतिनिधि को बुलाकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed