फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Juvenile injured by falling overbridge plate under construction

निर्माणाधीन ओवरब्रिज का प्लेट गिरने से किशोर घायल

Sat, 01 Feb 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Juvenile injured by falling overbridge plate under construction
हलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर फोरलेन का कार्य करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के लापरवाही से महेशपुर में बनाए जा रहे ओवरब्रिज का प्लेट बगल से जा रहे किशोर के पैर पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महेशपुर गांव निवासी मोहम्मद अकरम का 13 वर्षीय पुत्र इरफान शुक्रवार की दोपहर घर से सड़क के पार कर रहा था कि महेशपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन का कार्य करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बनाए जा रहे ओवरब्रिज का प्लेट किशोर के पैर पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए। जंहा पर हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के लापरवाही बरतने से ओवरब्रिज का प्लेट किशोर के ऊपर गिर गया। ओवरब्रिज में लगाये गए प्लेट में कोई भी स्पोट नहीं दिया गया था। जिससे प्लेट नीचे गिर गया। सिर पर गिरने से जान भी जा सकती थी। पिछले वर्ष नौगांवा ढेड़ी गांव में एक कार्य के दौरान लापरवाही के चलते श्रमिक की मौत भी हो चुकी है। कंट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि बालक के पैर पर बनाए जा रहे ब्रिज का प्लेट गिरने से चोटिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed