फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Justice given to the victim of domestic violence

घरेलू हिंसा की शिकार महिला को दिलाया न्याय

Wed, 03 Feb 2021 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Justice given to the victim of domestic violence
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई की। 18 महिलाएं फरियाद लेकर पहुंची। दो का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

सुनवाई में फरियाद लेकर पहुंची नगर के रमईपट्टी निवासी महिला ने शिकायत की कि उसके ससुराल वाले काफी दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं। इस पर आयोग की सदस्य ने महिला के ससुराल वालों को बुलाकर उनकी बात सुनी। परिजनों ने कहा कि यदि उनके व्यवहार से महिला को चोट पहुंची है तो इसके लिए वह शर्मिंदा हैं और आश्वासन देते हैं कि भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलेगी। इसी प्रकार एक अन्य मामले में भी दो पक्षों को समझा बुझाकर मिलाया गया। अन्य मामलों में कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। सुनवाई में सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सीओ गौरव कुमार वर्मा, सीओ सिटी प्रभात राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे, एसीएमओ, बीएसए के प्रतिनिधि रमेश राय, महिला कल्याण अधिकारी डा. मंजू यादव, डा. रमेश कुमार, पूजा मौर्या, रजनी दुबे, श्रृंखला सिंह, दिव्या जायसवाल, शालिनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed