फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Judge injured due to bullet shot in Mirzapur court his revolver fired while wearing gown

Mirzapur: कोर्ट में गोली लगने से जज घायल, गाउन पहनते समय गिरे रिवॉल्वर से हुआ फायर

Fri, 20 Jan 2023 09:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Jan 2023 09:23 PM IST
सार

मिर्जापुर न्यायालय परिसर के एडीजे कोर्ट नंबर छह के जज तलेवर सिंह शुक्रवार शाम गोली लगने से घायल हो गए। अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चलने से वह घायल हुए।
 

विज्ञापन
Judge injured due to bullet shot in Mirzapur court his revolver fired while wearing gown
अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में अपर जिला सत्र न्यायाधीश के चैंबर में शुक्रवार शाम को गाउन पहनते समय लाइसेंसी रिवॉल्वर गिरने से चली गोली से जज तलेवर सिंह घायल हो गए। मंडलीय अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई। जज खतरे से बाहर हैं। मामले की जांच के लिए एसपी संतोष मिश्रा ने एडीएम शिव प्रताप शुक्ला और एएसपी सिटी की टीम बनाई है। टीम न्यायपालिका के साथ मिलकर जांच करेगी।

विज्ञापन


अपर जिला सत्र न्यायाधीश तलेवर सिंह (50) बुलंदरशहर के रहने वाले है। वह छह जुलाई 2022 को मिर्जापुर जिले में आए हैं। वह कोर्ट नंबर छह में बैठते हैं। उनके पास पॉक्सो एक्ट का अतिरिक्त चार्ज है। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जज शाम चार बजे के करीब अपने चैंबर में गाउन बदल रहे थे।

विज्ञापन

जांघ में फंसी गोली

इस दौरान उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर गिर गया। इससे गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और जज को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। एक्सरे से पता चला कि गोली दाहिनी जांघ में फंसी है। डॉ. विकास सिंह, डॉ. राहुल, डॉ. अमित यादव  और एनेस्थिसिया डॉ. नेहा सिंह ने ऑपरेशन कर गोली निकाल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी और सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा शहर कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ऑपरेशन के बाद जज को भर्ती कर लिया गया। उनकी स्थिति सामान्य है। जज को शनिवार की सुबह डिस्चार्ज किया जाएगा।

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने कहा कि एडीजे तलेवर सिंह के गोली से घायल होने की सूचना मिली। जज के अनुसार गाउन पहनते समय चैंबर में लाइसेंसी रिवॉल्वर गिरने से गोली लगी थी। इसमें न्यायपालिका के साथ मिलकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed