फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   jile mein ek din mein rope jaenge 55 laakh paudhe

जिले में एक दिन में रोपे जाएंगे 55 लाख पौधे

Wed, 30 Jun 2021 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
jile mein ek din mein rope jaenge 55 laakh paudhe
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में एक ही दिन में जिले में 55 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जानकारी दी कि प्रदेश में एक ही दिन में रोपे जाने वाले 25 करोड़ पौधों के तहत यह लक्ष्य जिले को दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी ने बताया कि 30 करोड़ पौधरोपण की योजना में वन महोत्सव एक से सात जुलाई की अवधि में एक दिन में 25 करोड़ पौधरोपण एवं शेष पांच करोड़ पौधरोपण वर्षा के अनुसार विभागवार लक्ष्य आवंटित किया गया हैं। जिले में इस योजना के तहत 27 विभागों को लगभग 67 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। जिसमें से लगभग 55 लाख पौधे जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक ही दिन में तथा लगभग 11 लाख पौधे वर्षा के अनुसार रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा रोपित किये जाने वाले पौधों की जियो टैंगिंग सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए एप की व्यवस्था की गई है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को एप डाउनलोड कराते हुए उसकी कार्य प्रक्रिया को समझाते हुये डेमो दिखाया गया। इस अभियान द्वारा हरित पट्टी, लैंड बैंक, औषधि वाटिका आदि संकल्पना को साकार किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) यूपी सिंह, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed