फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jigana SO transfer in BJP leader death case

भाजपा नेता मौत मामले में जिगना थानाध्यक्ष का स्थानांतरण

Sat, 08 Aug 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jigana SO transfer in BJP leader death case
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष कन्हैया लाल बिंद के मौत पुलिस प्रताड़ना के बाद सदमें से मौत मामले में एसआई शिवानंद राय को लाइन हाजिर करने के बाद शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष छोटक यादव का भी स्थानांतरण कर दिया। छोटक यादव को जिगना थाने से चील्ह और चील्ह थानाध्यक्ष प्रणय श्रीवास्तव को जिगना थाने स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन

जमीनी विवाद के निस्तारण के लिए भाजपा बूथ अध्यक्ष ने थाने में कई बार शिकायत किया। पुलिस पर आरोप लगाया कि थाने में बुलाकर लाकअप में बंद किया और शौचालय की सफाई कराई। इस सदमें से कन्हैया लाल की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की प्रताणना के चलते सदमें में मौत का आरोप लगाया। जबकि पुलिस का कहना है कि बीमारी के चलते मौत हुई है। भाजपा नेता की सदमें में मौत मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर छापा। जिसके बाद भाजपा नेताओं और जन प्रतिनिधियों की भी नींद खुली। सांसद से लेकर भाजपा विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष ने परिजनों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने एसआई शिवानंद राय को लाइन हाजिर कर दिया, पर परिजन और भाजपा के लोग थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। परिजनों ने थानाध्यक्ष पर भी कागजात फाड़ने का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार की रात को जिगना थानाध्यक्ष छोटक यादव को स्थानांतरित कर चील्ह थाने का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed