फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jewelry and cash took away from masked woman SDO's house

Mirzapur News: नकाबपोश महिला एसडीओ के घर से उठा ले गई आभूषण और नकदी

Tue, 11 Jun 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash took away from masked woman SDO's house
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भरुहना स्थित सरस्वती विहार काॅलोनी में किराए के मकान में रह रहे विद्युत निगम के एसडीओ के घर से नकाबपोश महिला सोमवार को सुबह नकद रुपये और आभूषण समेत कीमती सामान उठा ले गए। उस दौरान परिवार के लोग सुबह दर्शन करने गये थे। दर्शन कर घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। एसडीओ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के सलाहपुर निवासी विपिन कुमार पटेल विद्युत निगम के चुनार कार्यालय में उप खंड अधिकारी वितरण के पद पर तैनात हैं। वे परिवार के सदस्यों के साथ कटरा कोतवाली क्षेत्र के भरुहना स्थित सरस्वती विहार काॅलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। विपिन सोमवार को सुबह करीब पौने आठ बजे परिवार के सदस्यों के साथ पड़री स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन कर सुबह करीब 10 बजे घर लौटे तो सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी से आभूषण और नकद रुपये गायब थे। विपिन ने इसकी जानकारी कटरा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसडीओ विपिन पटेल ने बताया कि 25 हजार रुपये नकद के अलावा दो मंगल सूत्र, कान की बाली, सोने की चेन, तीन अंगूठी, पायल, मीना आदि चोरी हुए हैं। बताया जा रहा है कि घर पर कोई नहीं था और एक नकाबपोश महिला आई थी। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रह है। मकान के सामने रहने वाले ने बताया कि एक नकाबपोश महिला घर में घुसी थी। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed