फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jewelery with hall mark and HUID number will be confiscated if found: BIS

हाल मार्क और एच यू आई डी नंबर के जेवर मिले तो होंगे जब्त: बीआईएस

Thu, 21 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jewelery with hall mark and HUID number will be confiscated if found: BIS
मिर्जापुर। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में रजिस्टर्ड हुए बिना कोई भी व्यापारी सोने के आभूषणों की बिक्री नहीं कर सकता। साथ ही सोने की शुद्धता के साथ एचयूआईडी नंबर अंकित करना भी जरूरी है। बनाए गए या बेचे गए जेवर पर हॉल मार्क और एचयूआईडी नंबर नहीं होगा तो जांच के दौरान जेवर जब्त कर लिया जाएगा। यह बातें बुधवार को धुंधी कटरा स्थित एक पैलेस में सराफा व्यापारियों को संबोधित करते बीआईएस अधिकारी आशीष कुमार शर्मा ने कही। बीआईएस अधिकारी ने कहा कि व्यापारी छोटा हो अथवा बड़ा सभी को हॉल मार्क बीआईएस में रजिस्टर्ड होना पड़ेगा। बनाए गए जेवर या बेचे गए जेवर पर हॉल मार्क और एचयूआईडी नंबर रहना जरूरी है। जांच के दौरान जेवर न सिर्फ जब्त कर लिया जाएगा बल्कि संबंधित दुकान का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। सराफा व्यापार मंडल मंत्री शिव मुंदड़ा ने कहा बीआईएस में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीआईएस में रजिस्टर्ड होने के लिए कोई शुल्क नहीं है। बैठक में अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया, पारस सिंह, भरत बरनवाल, कौशल पवाधा, अनु अग्रवाल, हिमांशु रस्तोगी, आसू सोनी, शरद सोनी, जगदीश सेठ, आशीष अधिकारी, आशीष सोनी, हीरालाल सेठ, रोहित अग्रवाल, मोहित कसेरा, जयराम कसेरा, दीनानाथ केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed