फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jewelery stolen from room in broad daylight and cash and mobile stolen from another place at night

Mirzapur News: दिनदहाड़े कमरे से आभूषण और दूसरी जगह रात में नकदी व मोबाइल चोरी

Thu, 14 Dec 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen from room in broad daylight and cash and mobile stolen from another place at night
पटेहरा/जिगना। जिगना थाना क्षेत्र के सिंहावल गांव में मंगलवार को दोपहर में कमरे का ताला तोड़कर चोर नकदी और आभूषण उठा ले गए। रात में संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के फारम मौजा में चोर नकदी और मोबाइल फोन उठा ले गए। बुधवार को दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के सिंहावल गांव निवासी सुनीता देवी ने बुधवार को थाने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वे अपने काम पर चली गईं। उनका पुत्र विंध्याचल चला गया था। पुत्र शाम को आया तो एक कमरे का ताला टूटा था। अटैची व आलमारी में रखे 50 हजार रुपये, सोने का झाला, टप्स, चांदी का छागल चोर उठा ले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष कमल टावरी ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के फारम मौजा गांव निवासी शिवमंगल ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 11 बजे टमाटर पर गाड़ी पर लोड कर भेजने के बाद प्रतिदिन की तरह घर के बरामदे में तकिए के नीचे मोबाइल फोन व 28 हजार रुपये रखकर सो गए। बरामदे में लगा चैनल बंद किया, लेकिन ताला नहीं लगा था। भोर में तीन बजे नींद खुली तो तकिये के नीचे से मोबाइल फोन गायब था। रुपये भी गायब थे। थाना प्रभारी राम सरीख ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed