फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   JD stopped the salary of seven ADO Agriculture due to negligence

Mirzapur News: लापरवाही पर जेडी ने सात एडीओ कृषि का रोका वेतन

Mon, 30 Dec 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
JD stopped the salary of seven ADO Agriculture due to negligence
मिर्जापुर। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही के आरोप में संयुक्त कृषि निदेशक ने मिर्जापुर के दो एडीओ कृषि के अलावा भदोही के तीन और सोनभद्र के दो एडीओ कृषि का वेतन रोक दिया है। मंडलायुक्त के निर्देश पर संयुक्त कृषि निदेशक की कार्रवाई से विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही समेत मंडल में 636269 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अभी तक 62078 किसानों ने ही अपना पंजीकरण कराया है। तहसीलवार आंकड़ों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया मिर्जापुर के चुनार, लालगंज, मड़िहान व सदर के285884 किसानों में से 36225 ने पंजीकरण कराया है। सोनभद्र के 163758 किसानों में से 7298 तथा भदोही के 186627 किसानों में से 18555 ने अपना पंजीकरण कराया है। बताया कि ब्लाॅकवार समीक्षा के दौरान पंजीकरण में लापरवाही मिलने पर मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक में तैनात एडीओ कृषि नरेंद्र कुमार, लालगंज के संजय पटेल का वेतन रोका गया है। भदोही के भदोही ब्लॉक के एडीओ कृषि राम नरेश मौर्या, अभोली के गोविंद लाल यादव तथा सुरियावां के अमित पांडेय के अलावा सोनभद्र के चोपन ब्लॉक के एडीओ पंकज यादव तथा कोन के विकास भारतीय का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed