फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   JD Animal Husbandry inspected the cow shelter site

जेडी पशुपालन ने किया गोआश्रय स्थल का निरीक्षण

Fri, 27 May 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
JD Animal Husbandry inspected the cow shelter site
विंध्याचल मंडल के संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग के डॉ. एनके गहलोत ने बृहस्पतिवार को बामी व उसरी खमरिया स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई, हरे चारे की व्यवस्था, वर्मी कंपोस्ट के साथ ही मनरेगा के तहत खोदवाए गए दो तालाबों से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

बामी गोवंश आश्रय स्थल में संयुक्त निदेशक ने भूसा भंडारण के साथ ही रजिस्टर की जांच की। मौके पर 800 क्विंटल भूसा, चूनी, नमक आदि उपलब्ध मिला। परिसर में वर्मी कंपोस्ट की उपयोगिता से संबंधित 35 पिट मिले। इसी प्रकार उसरी खमरिया में बनाए गए गोवंश आश्रय स्थल में 187 गोवंश मिले। जिनकी टैगिंग की जा चुकी है। उन्होंने गोपाल गोड से गोवंश के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। कहा कि गर्मी से बचाव के तरीके प्रयोग में लाए जाने के साथ ही समय- समय पर गोवंशों को पानी भी पिलाते रहें। गोपालक ने बताया कि परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाई गई है। संयुक्त निदेशक को गोवंश आश्रय परिसर में पानी की टंकी अलग-अलग तरीके से बनाई गई दिखी। जिसमें छोटे- बड़े पशुओं के लिए व्यवस्था की गई थी। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी की तरफ से गठित टीम ने गोवशं के स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान उमेश कुमार, उसरी खमरिया के प्रधान प्रतिनिधि शिव शंकर त्रिपाठी, पशुधन प्रसार अधिकारी जगदंबा प्रसाद, कमाल अहमद के साथ पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed