फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jayant Chaudhary said that injustice is not tolerated with the farmers.

काशी में जल्द होगी किसान पंचायत: जयंत चौधरी

Sat, 20 Mar 2021 11:45 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Sat, 20 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary said that injustice is not tolerated with the farmers.
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन को 114 दिन हो गए और दौरान 302 किसानों की जान जा चुकी है। किसान हितों संग खिलवाड़ किया जा रहा है। जल्द ही काशी में किसान पंचायत के जरिए किसान अपनी ताकत सरकार को दिखाएंगे। ये बातें राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन


प्रयागराज के कोरांव में किसान पंचायत में हिस्सा लेने के बाद नई दिल्ली जाने के लिए शाम के समय एयरपोर्ट पहुंचे जयंत चौधरी ने कहा कि जगह-जगह किसान पंचायत करके किसानों के लिए एक मंच बनाने का काम किया जा रहा है। काशी में भी जल्द किसान पंचायत आयोजित करराज्य व केंद्र सरकार को आगाह करेंगे।  
विज्ञापन


टीकाकरण के सवाल पर कहा कि वैक्सीनेशन का कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। कोरोना का दूसरा स्ट्रेन और अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल, जनता व किसानों की पार्टी है। यूपी विधान सभा चुनाव में हम पूरी ताकत के साथ उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में जयंत चौधरी बोले- किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं

मिर्जापुर में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि टिकरी व गाजीपुर बार्डर पर किसान 114 दिनों से तपस्या कर रहे हैं। जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। रालोद किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने ये बातें शनिवार को प्रयागराज के कोरांव में आयोजित किसान महापंचायत में हिस्सा लेकर वाराणसी जाते समय जंगीरोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहीं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भाजपा सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल पर कहा कि भाजपा के सांसद और विधायक गांव में जाने से कतरा रहे हैं। उन्हें मालूम है कि गांवों में क्या माहौल है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रालोद की भूमिका पर कहा कि जहां हमारे कार्यकर्ता लड़ेंगे उन्हें लड़ाया जाएगा। पंचायत चुनाव अबतक हो जाने चाहिए थे लेकिन चुनाव नहीं हो पा रहे हैं वजह कि इस मामले में सरकार की मंशा साफ नहीं है। यूपी सरकार के चार साल पर चौधरी ने कहा सरकार का अभी एक साल बाकी है।

ढिंढोरा खूब पीटा जाएगा। सहकारिता आंदोलन के बाबत पूछने पर उन्होंने संत कबीर केदोहे सुनाते हुए कहा, बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर, पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर। आज यही हो रहा है। न बेरोजगारों को छाया मिल रही है और न ही कोई फल ही प्राप्त हो रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा रालोद रविंद्र सिंह पटेल समेत भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed