{"_id":"6956d03e2292a365ba09ad17","slug":"january-1-2026-was-the-day-with-the-lowest-temperature-in-five-years-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-146197-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पांच साल में सबसे कम तापमान वाला दिन रहा 2026 का एक जनवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पांच साल में सबसे कम तापमान वाला दिन रहा 2026 का एक जनवरी
विज्ञापन
मौसम की फोटो-- कड़ाके के ठंड के बीच रात्रि आठ बजे घंटाघर सिटी कातवाली मार्ग पर सन्नाटा।- संवाद
मिर्जापुर। कोहरे और गलन के बीच नए साल की शुरुआत हुई। पहली जनवरी को बीते पांच साल में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को देर शाम से शुरू हुआ कोहरा दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे तक छाया रहा। रात में दृश्यता शून्य होने पर हेड लाइट और फाग लाइट के सहारे सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 11 डिग्री पहुंच गया। नए साल पर पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी 2021 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जनवरी 2022 में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। एक जनवरी 2023 में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, एक जनवरी 2024 को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस, एक जनवरी 2025 को अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन जनवरी 2026 में अधिकतम तापमान नौ डिग्री कम हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे के धूप निकलने से कुछ देर के लिए राहत मिली फिर दिन ढलते ही गलन व ठंड से आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षी ठंड से बेहाल रहे। बाजारों में चहल-पहल कम होने लगी। रात आठ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा सा छाने लगा।
एक जनवरी को पिछले पांच साल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में-
वर्ष- अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
एक जनवरी 2021- 26 10
एक जनवरी 2022- 24 9
एक जनवरी 2023- 23 8
एक जनवरी 2024- 24 12
एक जनवरी 2025- 22 11
एक जनवरी 2026- 15 11
विज्ञापन
एक जनवरी को पिछले पांच साल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में-
वर्ष- अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
एक जनवरी 2021- 26 10
एक जनवरी 2022- 24 9
एक जनवरी 2023- 23 8
एक जनवरी 2024- 24 12
एक जनवरी 2025- 22 11
एक जनवरी 2026- 15 11