फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jamalpur's headman received the national award

Mirzapur News: जमालपुर के प्रधान को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Sun, 01 Feb 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jamalpur's headman received the national award
जमालपुर ग्राम प्रधान का स्वागत करते ग्रामीण। -सोशल मीडिया।
शेरवां। जमालपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधान सुशील सिंह ''बाचा'' को मॉडल यूथ ग्राम सभा के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 28 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। दिल्ली से लौटने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं। ग्राम प्रधान सुशील सिंह ने कहा यह पुरस्कार केवल उनका ही नहीं, जमालपुर के हर एक नागरिक का है। उन्होंने कहा कि गांव के बुजुर्गों, युवा और महिलाओं के सहयोग से मॉडल यूथ ग्राम सभा की पहचान मिली है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सीपू सिंह, दिलीप गुप्ता, सुधीर मौर्या, जितेंद्र गुप्ता, अमन मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, राजेंद्र कुमार, अशोक सिंह, सदानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed