{"_id":"56d17a9cd9d225fc0718ed18555c3960","slug":"jam-at-08-hours-are-trapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण जामःआठ घंटे फंसे रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण जामःआठ घंटे फंसे रहे
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 30 Mar 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शास्त्री सेतु पर ट्रक खराब हो जाने के कारण रविवार को करीब आठ घंटे तक यात्रियाें को भीषण जाम से जूझना पड़ा। ट्रक खराब होने के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जिससे कई मार्गों पर जाम लग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने खराब ट्रक को हटवाया तब जाकर जाम समाप्त हुआ और जाम में फंसे यात्रियाें ने राहत की सांस ली।
शास्त्री सेतु पर रविवार की सुबह करीब दस बजे एक ट्रक अचानक खराब हो गया, जिससे नटवां से गोपीगंज और औराई मार्ग, मिर्जापुर से विंध्याचल मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई।
इसके अलावा इमामबाड़ा से लोहिया तालाब, नटवां तिराहा से पुरजागीर मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण यात्रियाें को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप के दौरान जाम में फंसने से यात्री प्यास से परेशान रहे।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शास्त्री सेतु पर खराब पड़े ट्रक को टोचन करके खिंचावाया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ और यात्रियाें का आवागमन सुलभ हो पाया।
जाम लगने से विंध्याचल से मिर्जापुर एवं मिर्जापुर से औराई-गोपीगंज मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनाें की लंबी कतार लगी रही। जल्द जाम न समाप्त होने के कारण कुछ यात्री वाहन सवरियाें को छोड़कर पैदल ही निकल लिए।
नवरात्र मेला के समापन पर भी विंध्याचल में उमड़ी दर्शनार्थियाें की भीड़ के चलते जाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंसे रहे।
जाम में दो मरीज और उनके परिजन भी फंसे रहे। यह लोग जिला अस्पताल आ रहे थे।