फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jalshakti Minister did Shramdaan in the restoration work of Khajuri river in Barkachhakla

Mirzapur News: बरकछाकला में खजुरी नदी के जीर्णोद्धार कार्य में जलशक्ति मंत्री ने किया श्रमदान

Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jalshakti Minister did Shramdaan in the restoration work of Khajuri river in Barkachhakla
विंध्याचल। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बरकछाकला में खजुरी नदी के जीर्णोद्धार कार्य में श्रमदान किया। विंध्याचल के परसिया गांव में पर्यटन विभाग की तरफ से तैयार होने वाले उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद शासकीय कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इससे पहले जलशक्ति मंत्री मां विंध्यवासिनी दर्शन पूजन किए। पर्यटन विभाग की ओर से शासकीय कार्यशाला का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि विंध्य कॉरिडोर परियोजनांतर्गत विंध्याचल मंदिर परिक्रमा पथ व सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। इसके चलते आस्थाधाम विंध्याचल में दिन- प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती भीड़ के मद्देनजर शासकीय कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। भूमि पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह कहा देश में पिछले ग्यारह वर्षो और प्रदेश में आठ वर्षों से आमूलचूक परिवर्तन आया है। कहा किसी भी क्षेत्र में देखा जाए तो चाहे वह प्रधानमंत्री सड़क योजना हो, फोरलेन या सिक्स लेन हों प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। जलशक्ति मंत्री ने कहा इसके साथ ही ट्रेनों और एयरपोर्ट के कनेक्टविटी को भी बेहतर बनाने की कोशिश की गई। जिसके चलते अयोध्या, काशी व विंध्याचल में तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। जलशक्ति मंत्री ने कहा प्रदेश में कानून का राज है और विकास है। गरीबों के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा सरकारी नौकरियों की भर्ती में पूरी तरह पारदर्शिता है।
विज्ञापन

23 करोड़ की आएगी लागत
मंत्री ने कहा कि विंध्याचल क्षेत्र में 23 करोड़ की लागत से बनने वाले उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद शासकीय कार्यालय के निर्माण से क्षेत्र का विकास व आमजनों को सुविधाएं प्राप्त होगी। इसी तरह ग्राम पंचायत बरकछा कला में खजुरी नदी तट पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने स्नान घाट का भूमि पूजन कर शिलान्यास। नदी में खोदाई कर श्रमदान किया। इस दौरान नगर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे अपना दल एस विधायक रिंकी कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन पीडी धर्मजीत सिंह, बीडीओ सिटी मुनीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed