फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Italian citizens returned to Varanasi after visiting Chunar Fort

चुनार किला भ्रमण के बाद वाराणसी लौटे इटालियान नागरिक

Sun, 08 Mar 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Italian citizens returned to Varanasi after visiting Chunar Fort
मिर्जापुर। कोरोना वॉयरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग से सावधानी बरती जा रही, लेकिन यहां आने वाले सैलानी नजरअंदाज कर जा रहे। ऐसा ही किया इटली से भारत भ्रमण पर आए सात नागरिकों ने। विभाग ने उन्हें 9 मार्च तक होटल से नहीं निकलने का निर्देश देकर वाराणसी वापस लिया था। लेकिन वे शुक्रवार की रात को चुनार पहुंच गए। विश्राम करने के बाद शनिवार को किले का भ्रमण किया। सुबह 10 बजे दो नाव से वाराणसी रवाना हुए। वाराणसी में वह गुरुबाग स्थित एक होटल में ठहरे हैं। इटली से आने वाले लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिलने केे बाद मिर्जापुर में इटली के नागरिकों के ठहरने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य जांच में सभी के स्वास्थ्य मिलने पर उन्हें मिर्जापुर के होटल से वाराणसी भेजा गया। वे वाराणसी न जाकर शुक्रवार की रात चुनार किले पर पहुंच गए।
विज्ञापन

चीन के बाद इटली से आने वाले नागरिकों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद से पूरे देश में हाईअलर्ट है। इस बीच भारत घूमने आए इटली के सात नागरिक नगर के एक होटल में पहुंच गए। इटली के नागरिक होने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। डीएम के निर्देश पर रात में नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह के साथ सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने होटल में जाकर सभी सात नागरिकों के स्वास्थ्य जांच की। जांच में सभी स्वस्थ पाए गए। एहतियात के तौर पर बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन का एकांतवास में रखा जाता है। इटली के नागरिक 25 फरवरी को भारत में आए थे, सीएमओ ने सभी को नौ मार्च तक होटल के कमरे में रहने का निर्देश दिया था पर शुक्रवार की दोपहर एंबेसी और लखनऊ स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सभी नागरिकों को एन-95 मास्क लगाकर वाराणसी भेज दिया गया। नागरिक वाराणसी न जाकर देर शाम को वोट से चुनार पहुंच गए। रात में सभी चुनार के गंगाघाट स्थित साहित्य संत धाम में बने टेंट में रुक। सुबह 10 बजे दो वोट से वाराणसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed