फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   It is everyone's responsibility to conduct fair and peaceful elections: Observer

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना सबकी जिम्मेदारी : प्रेक्षक

Thu, 31 Oct 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
It is everyone's responsibility to conduct fair and peaceful elections: Observer
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर बुधवार को सामान्य प्रेक्षक श्रवण कुमार व व्यय प्रेक्षक रामचंद्र मरांडी ने प्रत्याशियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रेक्षक ने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराना सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों का परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या सामने आती है तो संबंधित आरओ से संपर्क कर समस्या का समाधान कराएं। यदि समाधान न हो पाए तो उनसे भी संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए निदान किया जाएगा। उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम तथा पता अवश्य लिखवाएं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी चेक पोस्ट पर पुलिस तैनात है। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशी खोले गए बैंक खातों के माध्यम से चुनाव खर्च करेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम भू एवं राजस्व सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर आरओ गुलाब चंद्र, एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed