{"_id":"6a8b4caefce5cb50360b565a","slug":"it-is-essential-for-cooks-to-stay-healthy-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-159844-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रसोईयों का स्वस्थ रहना अतिआवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रसोईयों का स्वस्थ रहना अतिआवश्यक
विज्ञापन
पथरहिया स्थित विकास भवन में रसोईयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का प्रतीकात्मक कार्ड वितरित कर
मिर्जापुर। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइयों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा के कार्ड वितरित किए गए। विकास भवन में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने 15 रसोइयों को कार्ड वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
नगर विधायक ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में रसोइया बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण, सेवाभाव और जिम्मेदारी को सम्मानित करना गौरव का विषय है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा, डीसी एमडीएम रविंद्र मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
इसी प्रकार मड़िहान में हुए कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार में विधायक अनुराग सिंह, मझवां में विधायक शुचिस्मिता मौर्य और छानबे विधानसभा क्षेत्र में विधायक रिंकी कोल व प्रमुख जयंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह कछवां के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परिसर में रविवार को नवनिर्मित दो मंजिला भवन का मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्या ने लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।