{"_id":"62829dcbb174521f655cef6b","slug":"irrigation-department-removed-encroachment-from-canal-tracks-mirzapur-news-vns65390146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग ने नहर की पटरियों से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग ने नहर की पटरियों से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनपुर वीयर से संचालित क्षेत्र के विक्सी माइनर की पटरी पर हुए अतिक्रमण को सिंचाई विभाग ने सोमवार को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। शासन के निर्देश पर अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद की तरफ से गठित अवर अभियंताओं की चार सदस्यीय टीम ने नहर के दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
दोपहर करीब एक बजे पहुंची सिंचाई विभाग की टीम की तरफ से विक्सी चट्टी से जफराबाद के बीच करीब दो घंटे तक चलाए गए अभियान के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर आने जाने के लिए बनाए गए व्यक्तिगत पुलिया, मड़हा एवं अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। अवर अभियंता अश्वनी यादव ने बताया कि विभाग की ओर से संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए गठित अवर अभियंताओं की टीम में मनोज कुमार सिंह, आनंद बिंद, संदीप यादव व मेठ राजेंद्र पाल शामिल रहे। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चुनार हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि जमालपुर विकास खंड के सभी नहरों की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।