फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Investigation of viral video found lighter instead of pistol

Mirzapur News: वायरल वीडियो की जांच में पिस्टल की जगह निकला लाइटर

Mon, 26 Feb 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Investigation of viral video found lighter instead of pistol
कछवां। थाना क्षेत्र के कछवां बाजार के पास संत रविदास जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान एक युवक द्वारा डीजे की धुन पर असलहा लहराने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल की पुलिस ने जांच की। पुलिस की जांच में असलहा की जगह लाइटर लहराने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के बजहा से शनिवार को देर शाम संत रविदास की जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कछवां थाने से होते हुए वापस बजहा की तरफ जा रही थी। कछवां बाजार पहुंचने डीजे की धुन पर एक युवक पिस्टल लहराते हुए डांस करने लगा। युवक का असलहा लहराते वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद कछवां पुलिस मामले की जांच में जुटी। असलहा लहराने वाले युवक की तलाश की गई। सीओ सदर मंजरी राव ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर युवक को पकड़ा गया है। युवक नशे में डांस कर रहा था। जांच करने पर पता चला कि असलहा नहीं बल्कि लाइटर है। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि जांच में पता चला कि असलहा नहीं, बल्कि लाइटर है। इस मामले में आरोपी बृजेश कुमार का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed