फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Intruding home, action not done even after video footage

घर में घुस कर की पिटाई, वीडीयो फूटेज के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Thu, 29 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Intruding home, action not done even after video footage
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों को गंभीर चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिटाई से घायल पक्ष का आरोप है कि पिटाई का सीसी टीवी फुटेज है। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। गलत मेडिकल लगा कर मामले का रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी उमाशंकर ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार की रात को विपक्षियों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडे से पिटाई की। हमले में उनका और उनके पुत्र कमलेश का सिर फट गया। दूसरे पुत्र को भी गंभीर चोट लगी। किसी तरह जान बचाकर दूसरे कमरे में भाग गए। वहां से पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर थाने पर जाकर तहरीर दी। तब पुलिस ने मेडिकल कराया, पर रिपोर्ट गलत लगा दी गई। अब तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed