फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instructions to take action against three executive engineers for negligence in work

Mirzapur News: काम में लापरवारही पर तीन अधिशासी अभियंताओं पर कार्रवाई के निर्देश

Tue, 31 Dec 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions to take action against three executive engineers for negligence in work
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में एक करोड़ रुपये से अधिक के बजट वाली परियोजनाओं की प्रगति की सोमवार को मंडलायुक्त ने समीक्षा की। उन्होंने कार्य में लापरवाही और बार-बार समय देने के बाद भी परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण न किए जाने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सोनभद्र, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-दो मिर्जापुर से स्पष्टीकरण और अधिशासी अभियंता मिर्जापुर नहर प्रखंड को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश संयुक्त विकास आयुक्त को दिया। इसी प्रकार सेतु निगम के काम की समीक्षा के दौरान विंध्याचल शिवपुर रेलवे ओवरब्रिज पर रेलवे विभाग द्वारा कई बार समय लेेने के बाद भी कार्य शुरू व पूरा न किए जाने पर उन्होंने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर अवगत कराने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत मिर्जापुर में कई गांवो में अभी भी जलापूर्ति न होने की शिकायत पर मंडलायुक्त ने अधीक्षण अभियंता जल निगम से कहा कि जिन एजेंसियों द्वारा अभी भी कार्य पूर्ण नही किया गया तथा ग्रामीण अंचलों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी एजेंसी को बिना प्रधान और ग्रामीणों के द्वारा जलापूर्ति होने के प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना भुगतान न किया जाए। बैठक में झीलो बीजापुर, बेलाही, हर्रा, कदरा, पेयजल परियोजना, सोनभद्र में भी प्रगति लाने का निर्देश दिया। तीनों जिलों की अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और ससमय प्रगति लाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ मिर्जापुर विशाल कुमार, सोनभद्र, जागृति अवस्थी, भदोही शिवाकांत द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त डाॅ विश्राम, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या सहित सभी मंडलीय व जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed