{"_id":"5ecd5c308ebc3e909726a8c4","slug":"inspector-accused-of-taking-money-in-false-case-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर फोन पर झूठे केस में फंसा कर पैसे लेने का आरोप , वीडियो भी वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर फोन पर झूठे केस में फंसा कर पैसे लेने का आरोप , वीडियो भी वायरल
Tue, 26 May 2020 11:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 26 May 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड निवासी रितेश अग्रहरि ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन देकर मंडी चौकी पुलिस पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे लेने का आरोप लगाया है। दरोगा के फोन पर बात करते समय धमकी देने और चौकी में पैसा लेने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस मामले से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
रितेश अग्रहरि ने बताया कि 22 मई को जंगीरोड काजी तालाब के पास साइड में सड़क से दो फीट दूर पटरी पर हमारा ट्रक खड़ा थी। ट्रक से पांच फीट दूर दूसरे ट्रक से एक हादसा हो गया। इसके बाद मंडी चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव गाड़ी को चौकी पर ले गए। झूठे केस में न फंसाने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग करने लगे। उस समय उन्होंने छह हजार रुपये दे दिया।
विज्ञापन
रितेश के मित्र अनिल अग्रहरि ने चौकी के दीवान को चार हजार रुपये दिया। इसका वीडियो रिकार्डिंग उसके पास है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि झूठा आरोप लगाया जा रहा है। 22 मई को एक हादसा हुआ था। सड़क किनारे ट्रक खड़ा होने से हादसे की आशंका बढ़ रही थी। पूर्व में भी ट्रक मालिक को सड़क किनारे गाड़ी खड़ा करने से मना किया गया था। ट्रक मालिक पैसे लेने का झूठा आरोप लगा रहा है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहाकि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन