{"_id":"5ebc3c998ebc3e90644a49df","slug":"inspector-accused-of-mistreating-journalist-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोपी दरोगा निलंबित, आईजी और डीएम से की गई शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोपी दरोगा निलंबित, आईजी और डीएम से की गई शिकायत
Wed, 13 May 2020 11:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 May 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी दरोगा को आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने बुधवार को निलंबित कर दिया। उन्होंने जांच का आदेश भी दिया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने भी जांच का आदेश दिया। जबकि एसपी ने मंगलवार को ही दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
नगर के रामबाग मोहल्ले में एक डायग्नोस्टिक सेंटर में मंगलवार को अल्ट्रासाउंउ के लिए 700 के बजाए एक हजार रुपये लेने पर लोग हंगामा कर रहे थे। सूचना पर चैनल के पत्रकार पवन त्रिपाठी समाचार कवर करने गए। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद शहर कोतवाली के उप निरीक्षक विजय कुमार सिंह पत्रकार से उलझ गया।
विज्ञापन
दरोगा ने पत्रकार को गोली मारने और एनएसए में फंसाने की धमकी दी और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगा। जब पत्रकार ने एसपी को फोन लगाया तो दरोगा रौब दिखाते हुए चला गया। बुधवार को पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी और डीएम को ज्ञापन देकर आरोपी दरोगा को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
आईजी ने दरोगा को निलंबित करते हुए मामले की जांच एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय को सौंपी है। डीएम सुशील कुमार पटेल ने नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सदर की टीम बनाकर एक सप्ताह में मामले की जांच का निर्देश दिया।