फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   inspection in village froud

अरंगी सरपत्ती में विकास कार्यो की हुई जांच

Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
inspection in village froud
जिगना। छानबे विकास खंड के अरगीसरपत्ती में विकास कार्यों के भुगतान को लेकर धन की हेराफेरी की जांच की गई। अधिकारियों ने गांव में व्यापक तौर पर सरकारी धन की हेराफेरी पाई। गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने में भी धन का बंदरबाट का मामला उजागर हुआ है। गणना में मात्र 23 स्ट्रीट लाइट लगी हुईं थी। गांव में 110 स्ट्रीट लाइट पर धन खर्च किया गया है। लाइट सार्वजनिक स्थल पर लगने के बजाए किसी घर और आंगन में लगाए थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से नियुक्त जांच टीम ने शुक्रवार को गांव में पहुंच कर इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप रिबोर व स्कूल शौचालय निर्माण आदि छह बिंदुओ की जांच की। जांच अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता यज्ञ दत्त तिवारी, अवर अभियंता पीयूष कुमार ने गांव में पहुंच कर शिकायतकर्ता महेश कुमार यादव व निलंबित प्रधान राजकुमारी के पुत्र दशरथ व सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार के साथ वर्ष 2019 में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य को देखा। इस समय यहां पर पक्की सड़क बनी हुई है। टीम ने मौके पर खोदाई कराकर देखा। इंटरलॉकिंग नहीं पाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआरी खुर्द व अरगी सरपत्ती में शौचालय निर्माण हुआ ही नहीं है। हैंडपंप रिबोर की शिकायत की हुई जांच में एक भी आदमी का नहीं हैंडपंप नहीं पाया गया। एक ग्रामीण ने बताया कि उसने अपने पैसे से हैंडपंप लगवाया है। पूछे जाने पर बताया कि प्रधान की ओर से मात्र लोहे की सात पाइप व सरिया उपलब्ध कराई गई थी। जांच टीम ने स्ट्रीट लाइट की गणना के दौरान नंबर और उसकी फोटोग्राफी कराई गई। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव में व्यापकतौर पर अनियमितता पाई गई हैं। कहा गया कि पुराने सेक्रेटरी से कार्रवाई रजिस्टर, कैश बुक आदि मंगा कर जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed