{"_id":"646b0f91a156a7abc90a92f4","slug":"injured-son-also-died-after-death-of-mother-in-road-accident-in-mirzapur-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: सड़क हादसे में मां की मौत के बाद घायल बेटे ने भी दम तोड़ा, हाईवे पर खड़े टैंकर में भिड़ी थी बोलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: सड़क हादसे में मां की मौत के बाद घायल बेटे ने भी दम तोड़ा, हाईवे पर खड़े टैंकर में भिड़ी थी बोलेरो
Mon, 22 May 2023 12:15 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 May 2023 12:15 PM IST
सार
मिर्जापुर के कपसौर गांव निवासी श्याम सुंदर सिंह अपने परिवार के साथ रविवार को प्रयागराज से बोलेरो से घर लौट रहे थे। मोहनपुर के पास हाईवे पर खड़े टैंकर से बोलेरो की भिड़ंत हो गई थी। श्याम सुंदर की मां की मौत मौके पर ही हो गई। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान बेटे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के मोहनपुर हाईवे पर टैंकर में भिड़ंत से घायल बोलेरो सवार श्याम सुंदर की देर रात बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। उनकी माता शारदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। श्याम सुंदर की पत्नी और पुत्री अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव निवासी श्याम सुंदर सिंह (40) अपनी पत्नी नीतू सिंह (35) के इलाज के लिए माता शारदा सिंह (60) व पुत्री गुनगुन (14) के साथ रविवार सुबह प्रयागराज गए थे। वहां दवा लेने के बाद घर वापस लौट रहे थे। मोहनपुर के पास हाईवे पर टैंकर पानी का छिड़काव कर रही थी।
विज्ञापन
तभी बोलेरो पीछे से जाकर टैंकर में भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया। श्याम सुंदर की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मुंडन संस्कार में जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी, तीन महिलाओं के मिले शव, मचा हड़कंप
नीतू सिंह और गुनगुन को अस्पताल में भर्ती किया गया। ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान देर रात श्याम सुंदर की भी मौत हो गई। हादसे में मां के बाद पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है