फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Injured reindeer died due to dog attack

कुत्तों के हमले से घायल बारहसिंगा की मौत

Sat, 05 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Injured reindeer died due to dog attack
घर में घुसा घायल बारहसिंघा को वन विभाग की टीम ने पकड़ बाहर निकालते । - फोटो : MIRZAPUR
पटेहरा। जंगल से भटककर पटेहरा गांव के फारम मौजा में शुक्रवार की दोपहर पहुंचे एक बारहसिंगा की कुत्तों के हमले में मौत हो गई। कुत्तों के हमले घायल घायल बारहसिंगा एक व्यक्ति के घर में घुस गया था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसकी उसका इलाज कराने की जगह उसे निकाल कर भगा दिया। इसके बाद कुत्तों ने एक बार फिर हमला किया। कुछ देर बाद बारहसिंगा का शव मिला। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहराकला में शुक्रवार सुबह जंगल से भटका बारहसिंगा (मादा) पटेहरा गांव के फारम मौजा में पहुंच गया। बारहसिंगा पर कुत्तों ने हमला कर दिया जिससे बारहसिंगा जख्मी हो गया। घायल बारहसिंगा रामलखन के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के बगल में बनी वन चौकी पर दी। डिप्टी रेंजर ने चार सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा। लोगों का आरोप है कि बिना इलाज कराए ही वन विभाग की टीम ने घायल बारहसिंगा को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। इस दौरान कुत्तों ने फिर बारहसिंगा पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। जब इस मामले में डिप्टी रेंजर लल्लू राम चौहान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यदि घायलावस्था में बिना इलाज के उसे भगाया गया होगा तो इसकी जांचकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बारहसिंगा को घसीट कर बाहर निकाला
कुत्तों से बचने के लिए घायल बारहसिंगा रामलखन के घर में छिप गया तो उसे लगा कि उसकी जान बच जाएगी। वन विभाग के कर्मियों ने जब बारहसिंगा को घर से बाहर निकालना चाहा तो वह बाहर नहीं आ रहा था। टीम के कर्मियोें ने बारह सिंगा के कान और गर्दन को पकड़कर खींचा। इतना ही नहीं खून से लथपथ बाहरसिंगा के पैर में रस्सी बांधकर, घसीटकर उसे बाहर निकाला गया। फिर उसे ढकेल ढकेल और शोर मचाकर भागजाने को मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
--
- मामला संज्ञान में नहीं हैं। इस समय बाहर है। बारहसिंगा को बचाने में यदि कर्मचारियों की ओर से लापवाही बरती गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।-संजीव कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed