फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Injection given for 50 rupees

Mirzapur News: 50 रुपये लेकर लगाया इंजेक्शन

Thu, 07 Nov 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Injection given for 50 rupees
मड़िहान। न्यू पीएचसी गोपलपुर में बुधवार को सुबह एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी ने मरीज से 50 रुपये ले लिया। रुपये लेकर इंजेक्शन लगाने की शिकायत करने के लिए मरीज जह डाॅक्टर के पास पहुंचा तो वे कर्मचारी से नाराजगी जताने के बजाय विभाग की ही पोल खोलने लगे। डॉक्टर का कहना था कि स्टोर पर रुपये लेकर इंजेक्शन दिया जाता है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग के लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

हिनौता गांव निवासी धर्मेंद्र कोल बच्चे को कुत्ता काटने पर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने मंगलवार को न्यू पीएचसी गोपलपुर पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारी ने उनसे 50 रुपये की मांग की। धर्मेंद्र ने बताया कि बच्चे का इलाज कराना जरूरी था, इसलिए रुपये दे दिए। बाद में डॉ.बीपी सिंह से शिकायत करने पहुंचे तो डाॅक्टर कर्मचारी पर कार्रवाई करने के बजाय उसकी तरफदारी करने लगे। उन्होंने तो स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी। शिकायत करने पहुंचे व्यक्ति को डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि स्टोर रूम से ही इंजेक्शन कम मिलता है। पांच सौ रुपये देने पर किसी तरह 20 डोज इंजेक्शन वहां से मिलता है, जबकि रजिस्टर में ज्यादा दिखाया जाता है। यहां जबरन पैसा नहीं लिया जाता है और यह आपकी इच्छा पर निर्भर है। डाॅक्टर द्वारा यह सब कहे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। एसीएमओ डॉ. मुकेश प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी और डाॅक्टर को बुलाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed