फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Information given about public welfare schemes in villages

गांवों में जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी

Sat, 02 Oct 2021 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Information given about public welfare schemes in villages
हलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष शनिवार को हलिया मंडल के कस्बा में सघन जनसंपर्क कर भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्षों में कराए गए कार्यों तथा भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहा भाजपा जाति, धर्म से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह चंदेल, श्याम मुरारी पटेल, प्रमोद पांडेय, शिशु मंदिर के आचार्य संग कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलवारी: कलवारी खुर्द में ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से साढ़े चार साल में किए विकास कार्य का लेखा जोखा बताया। जन संपर्क करने वालों में संजय सिंह, नीतीश सिंह, पप्पू, सुग्रीव, उमेश केशरी, अंकित पटेल, अशोक केशरी, दीपक उमर वैश्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजगढ़। विकास खंड के 83 ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजनांतर्गत ग्राम सभाओं में गोष्ठी का आयोजन कर जन योजना अभियान का शुभारंभ किया गया। सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी दीपक त्रिपाठी की ओर से राजगढ़, नदीहार, बघौड़ा, संजय कुमार की ओर से धनसिरिया, खोराडीह में अभियान चलाया। ग्राम सभाओं में स्वास्थ विभाग, आंगनबाड़ी केंद्र, समाज कल्याण, क्षेत्र पंचायत, मनरेगा, जिला पंचायत, कृषि विभाग, स्वयं सहायता समूह, एवं ग्यारहवीं अनुसूची में सम्मिलित 29 विषयों को ग्राम स्वराज अभियान में जोड़ कर जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधान आशीष जायसवाल, दिलीप कुमार, कृपा शंकर सिंह, मुस्तफा, वकील अहमद, राबिया, गीता देवी, मालती देवी, योगेश जायसवाल, रोशन खातून, शीतला प्रसाद, राम भजन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed