फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inform the police if there is wrong comment on social media

Mirzapur News: सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी होने पर पुलिस को सूचित करें

Mon, 17 Jul 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Inform the police if there is wrong comment on social media
लालगंज। लालगंज थाने में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई गलत टिप्पणी होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली में सावन को सोमवार, मोहर्रम व अन्य पर्वों को देखते हुए आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा गया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा। एडीएम ने कहा कि मोहर्रम और नाग पंचमी शांति पूर्वक मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस को सूचित करें। उपजिलाधिकारी भरत लाल सरोज ने कहा कि मोहर्रम के दिन कर्बला पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। बैठक में तहसीलदार फूलचंद यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजरी राव ने भी शांतिपूर्वक मोहर्रम व नागपंचमी मनाने की अपील की. बैठक में कोतवाल ज्ञानू प्रिया, पीयूष शर्मा, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सेराज अहमद, हफीज अहमद, इमरान खान, रहीस अहमद, चंद्रभूषण पाल, मोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed