फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Indian Railways Shardiya Navratri Good news for devotees coming to Vindhyachal Train news

Indian Railways: नवरात्र में विंध्याचल आने वाले देवी भक्तों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने की ये खास व्यवस्था

Mon, 09 Oct 2023 08:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Oct 2023 08:16 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने विंध्याचल स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की है। 11 जोड़ी ट्रेनें एक मिनट के लिए रुकेंगी। 

विज्ञापन
Indian Railways Shardiya Navratri Good news for devotees coming to Vindhyachal Train news
विंध्याचल रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल

विस्तार

शारदीय नवरात्र मेले में विंध्याचल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। देश के कोने-कोने से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने विंध्याचल स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की है। रेल प्रशासन की तरफ से विंध्याचल स्टेशन पर 11 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


वहीं वाराणसी से हर आधे घंटे पर रोडवेज बसों का संचालन होगा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी, रैन बसेरा, खोया पाया केंद्र, उद्घोषक व अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ी की सुविधा भी है।

विज्ञापन

दूर-दराज के  दर्शनार्थियों के लिए ट्रेन ही सहारा

नवरात्र में मां विंध्यवासिनी मंदिर क्षेत्र में मेला लगता है। देश के कोने-कोने से काफी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आते हैं। आसपास के जिलों से आने वाले दर्शनार्थी तो बसों और अन्य साधनों से सड़क मार्ग से दर्शन करने आते हैं, परंतु दूर-दराज से विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थियों के लिए ट्रेन ही सहारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  ट्रेन से गिरे यात्री का स्टेशन पर कराहते हुए निकल गया दम, तीन घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

स्टेशन अधीक्षक इरफान सिद्दीकी ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 11 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की है।

इन ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर होगा ठहराव

Indian Railways Shardiya Navratri Good news for devotees coming to Vindhyachal Train news
विंध्याचल में मां के भक्तों की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
  •  (12296) संघमित्रा एक्सप्रेस
  • (12801) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
  • (12142) पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
  • (12307) जोधपुर एक्सप्रेस
  • (22307) जोधपुर एक्सप्रेस, 
  • (12487) सीमांचल एक्सप्रेस
  •  (12335) भागलपुर लोकमान्य तिलक
  • (15946) गुवाहाटी एक्सप्रेस
  • (15658) ब्रह्मपुत्र मेल
  • (12168) वाराणसी एक्सप्रेस 
  •  (15648) गुवाहाटी लोकमान्य तिलक 

अभी केवल इन ट्रेनों का ठहराव

विंध्याचल स्टेशन पर लोकमान्य तिलक-पटना एक्सप्रेस, शिप्रा एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, मुगलसराय-इलाहाबाद मेमू, महानंदा एक्सप्रेस, टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस, चोपन-इलाहाबाद पैसेंजर, हावड़ा-मुंबई मेल, महानगरी एक्सप्रेस, मुगलसराय-इलाहाबाद मेमू, महाबोधि एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, वाराणसी-छपरा, ताप्ती गंगा, भागलपुर दुर्ग एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, गोदिया बरौनी, मगध एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed