फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Indian bank robbery attempt , one arrested

इंडियन बैंक में चोरी का प्रयास, एक गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2015 12:22 AM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Indian bank robbery attempt , one arrested
नगर के वासलीगंज स्थित इंडियन बैंक की शाखा में शनिवार की रात सेंधमारी का प्रयास कर रहे बदमाशाें के मंसूबाें पर पानी फिर गया। शहर कोतवाल एवं वासलीगंज चौकी इंचार्ज ने गश्त के दौरान एक बदमाश को रोशनदान काटते समय गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके  दो साथी चकमा देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश के पास से लाकर काटने तथा खोलने की चाबी समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। बदमाशों के पकड़े जाने का खुलासा शनिवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने पुलिस लाइन में पत्रकाराें से किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मिर्जापुर निवासी एक युवक ने कौशांबी निवासी अनिल कुमार के साथ मिलकर नगर के आर्यकन्या इंटर कालेज के सामने स्थित इंडियन बैंक को लूटने के लिए योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोनाें बदमाशों ने करीब एक महीने पहले बैंक की रेकी कर उसमें घुसने का स्थान तय किया।

इसके बाद कौशांबी जनपद के थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के चंपार गांव निवासी लवकुश के साथ मिलकर शनिवार की रात बैंक को लूटने पहुंचे। तीनाें बैंक के पीछे रोशनदान को काट रहे थे।

इसी दौरान गश्त पर निकले शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे एवं वासलीगंज चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह को रात में खटखटाहट सुनाई दी तो वह चौंक गए। गली में गए तो देखा कि कुछ लोग रोशनदान काट रहे हैं।

पुलिस जब तक हरकत में आती दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले जबकि लवकुश को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में लवकुश ने बताया कि शनिवार की रात वह लोग मुंबई मेल से रेलवे स्टेशन आए थे।


गिरधर चौराहा पहुंचे। जैसे ही लाइन कटी बैंक का रोशनदान काटने के लिए आ गए। अनिल और उसका साथी रोशनदान काट रहे थे जबकि लवकुश गली में खड़ा होकर पहरा दे रहा था।

 इसी बीच उसे पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी ने टीम को पांच हजार       रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed