फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   India is emerging as a superpower on the world stage: Ramesh

विश्व पटल पर महाशक्ति बनकर उभर रहा भारत : रमेश

Sun, 25 Feb 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
India is emerging as a superpower on the world stage: Ramesh
मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि विश्व पटल पर भारत महाशक्ति बनकर उभर रहा है। यह संत रविदास, संत कबीर एवं गोस्वामी तुलसीदास जैसे मनीषियों के जीवन के समर्पण का परिणाम है। ऐसे संतों और मनीषियों से प्रेरणा लेकर ही सर्व समाज राष्ट्र की उन्नति में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को पुरानी अंजही स्थित एक धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में रमेश ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही सर्वे भवंतु सुखिन: का दर्शन था। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने धर्म से बड़ा कर्म को माना है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत महाशक्ति बनकर उभर रहा है। यह संत रविदास, संत कबीर एवं गोस्वामी तुलसीदास जैसे मनीषियों के जीवन के समर्पण का परिणाम है। ऐसे संतों और मनीषियों से प्रेरणा लेकर ही सर्व समाज राष्ट्र की उन्नति में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दल और जाति में समाज तथा महापुरुषों को बांटने का काम कर रहे हैं। संतों और महापुरुषों ने मिलकर देश को गढ़ा है। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य के अलावा विभाग प्रचारक प्रतोष, सह विभाग संचालक धर्मराज, जिला संघ चालक शरद चंद, जिला प्रचारक धीरज, नगर प्रचारक राजेंद्र प्रथम, नगर संघ चालक अशोक सोनी आदि मौजूद रहे। उधर, हलिया क्षेत्र के पहड़ी पर संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज से धर्म और जाति के भेदभाव को खत्म किया। उन्होंने समाज को समानता का संदेश दिया। इस दौरान समाज से छूआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान भटवारी के प्रधान राजेश मौर्या, विकास सोनकर, अमरनाथ, राम सागर आदि मौजूद रहे। संचालन रमाशंकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed