फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increase the speed of paddy lifting

धान उठान की गति बढ़ाएं

Sat, 27 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increase the speed of paddy lifting
तहसीलदार शशांक शेखर राय ने शनिवार को धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान उठान में तेजी लाने और कांटे बढ़ाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लालगंज राजकीय धान क्रय केंद्र का तहसीलदार निरीक्षण के दौरान पाया कि खरीद में तेजी लाए जाने की जरूरत है। जिसके लिए अतिरिक्त कांटे बढ़ाए जाने की जरूरत है। इससे किसानों के धान खरीद में तेजी आएगी। उन्होंने वरिष्ठ विपणन अधिकारी दशरथलाल से धान खरीद के संबंध में जानकारी लिया। कहा कि बोरों की संख्या मौजूद रहनी चाहिए। जिससे धान खरीद में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए।इस संबंध में तहसीलदार शशांक शेखर राय से विपणन अधिकारी ने बताया कि 61 किसानों की खरीद की गई है और किसानों का नंबर लगा हुआ है। कहा कि धान खरीद नंबर के अनुसार की जा रही है। किसान अपने नंबर से धान क्रय केंद्र पर बेचने के लिए आ रहे हैं । तहसीलदार ने एक बात विशेष तौर से जोर देकर कहा कि धान का उठान समय अनुसार लगातार जारी रहना चाहिए। जिससे किसानों से धान की खरीद में तेजी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed