फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increase in cold due to mercury falling by five degrees in three days

Mirzapur News: तीन दिन में पांच डिग्री पारा गिरने से ठंड में इजाफा

Sun, 09 Feb 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Increase in cold due to mercury falling by five degrees in three days
मिर्जापुर। सर्द हवाएं चलने और तीन दिनों से पांच डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण फिर से ठंड बढ़ गई है। लोगों के स्वेटर और जैकेट फिर निकल आएं हैं। वहीं, रात में ठिठुरन भी बढ़ गई है। वहीं, मौसम में उतर-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन


शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने कहा इस समय मौसम गेहूं सहित सभी फसलों के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed