फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Include coarse grains in your diet

Mirzapur News: मोटे अनाज को अपने आहार में करें शामिल

Mon, 16 Oct 2023 12:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:13 PM IST
विज्ञापन
Include coarse grains in your diet
मिर्जापुर। मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से रविवार को जनपद स्तरीय श्री अन्न जागरूकता यात्रा निकाली गई।मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। उन्होंने लोगों से मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि मोटे अनाजों में न तो ज्यादा खाद और पानी की आवश्यकता पड़ती है और न ही ज्यादा देखाभाल की जरूरत रहती है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं। इनके प्रयोग से अनेक रोगों से बचा जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि मोटे अनाजों में उर्वरकों का प्रयोग न के बराबर होता है। हमारे पूर्वज ऐसे अनाजों का सेवन कर सौ से अधिक वर्षों तक जीवित रहा करते थे। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार सिंह पटेल ने कहा कि श्री अन्न में शामिल ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा, रागी, मड़ुआ फसलों को कम लागत में बिना खाद और कीटनाशक दवाओं के प्रयोग के ही उगाया जा सकता है। पथरहिया स्थित विकास भवन से श्री अन्न जागरूकता यात्रा को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता यात्रा विकास भवन से शुरू होकर बरौंधा कचार, भरूहना चौराहा, तहसील चौराहा, पुलिस लाइन, रमईपट्टी, सिविल लाइन, कचहरी, फतहां, पुलिस अधीक्षक आवास, दो मुहिया होते हुए उप कृषि निदेशक कार्यालय पिपराडाड़ पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान श्री अन्न (मिलेट्स) फसलों को उगाने, मिलेट्स फसलों का व्यवसाय करने, मिलेट्स के व्यंजनों का उपयोग करने, भोजन में शामिल करने तथा अन्य को भी प्रेरणा देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed