फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inauguration of new building of Ahraura police station

कोतवाली शहर और अहरौरा थाने के नए भवन का लोकार्पण

Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of new building of Ahraura police station
मिर्जापुर। पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने मंगलवार को कोतवाली शहर के नवीन प्रशासनिक भवन व थाना अहरौरा के नव निर्मित अष्टकोणीय भवन का लोकार्पण विधिवत पूजन अर्चन के बाद नारियल फोड़कर किया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत शोसल डिस्टेसिंग व गाईड लाइन का पालन करते हुए थाना कोतवाली शहर व थाना अहरौरा के नवीन भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। कोतवाली शहर का नवीन भवन दो करोड़ 19 लाख 65 हजार व थाना अहरौरा का अष्टकोणीय भवन एक करोड़ 99 लाख 28 हजार के लागत से उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। जिसमें आधुनिक थानाध्यक्ष कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, कार्यालय, बैरक, हवालात, मालखाना, स्नानागार, शौचालय भोजनालय आदि निर्मित है। पुलिस महानिरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि इस भवन के होने से पुलिस कार्य में निश्चित ही पहले से बेहतर सुविधायें प्राप्त होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश कुमार सिंह अत्रि, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी आपरेशन हितेंद्र कृष्ण, क्षेत्राधिकारी लालगंज भानू प्रकाश, थाना प्रभारी कोतवाली शहर रविंद्र यादव आदि रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed