फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the name of action, the officials of the Irrigation Department are adopting a procrastinating attitude.

Mirzapur News: कार्रवाई के नाम पर सिंचाई विभाग के अधिकारी टाल मटोल रवैया अपना रहे

Sat, 25 Oct 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
In the name of action, the officials of the Irrigation Department are adopting a procrastinating attitude.
फतहां ​स्थित सिंचाई विभाग परिसर में प्रदर्शन करते कार्य प्रभारित दैनिक श्रमिक महापरिषद के कार्य
मिर्जापुर। एक ही पद पर दो पेंशन दिए जाने के विरोध में अधिकारियों के अड़ियल रुख को देखते हुए प्रांतीय सिंचाई नियमित कार्यप्रभारित दैनिक श्रमिक महापरिषद के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में महापरिषद का फतहां स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में जारी क्रमिक अनशन प्रदर्शन पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अनशन का नेतृत्व करते जिलाध्यक्ष कृपाशंकर तिवारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर नियम विरुद्ध किए जा रहे कार्यो की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कर्मचारियों के समस्याओं के निस्तारण के लिए चार अक्तूबर निर्गत कार्यवृत्ति पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा अधिकारी केवल टाल मटोल रवैया अपना रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा सिंचाई विभाग की तरफ से एक ही सेवा का दो पेंशन दिया जा रहा है। लेकिन कर्मचारियों के 11 सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। अशोक सिंह ने कहा विभाग में बैठे अधिकारी नियमों और आदेशा का खुला उलंघन कर रहे हैं। पांच दिनों से चल रहे अनशन प्रदर्शन के बावजूद जिम्मेदार नहीं चेत रहे। उन्होने कहा अब आंदोलन और तेज किया जाएगा। शुक्रवार को हुए अनशन और प्रदर्शन में पीडब्ल्यूडी कार्यप्रभारित दैनिक श्रमिक महापरिषद के विंध्याचल मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद खरवार, गौरीशंकर, जगंदबा प्रसाद, निसार अहमद, राम तौकल, रामरति, राजबलि, सुखराम यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, प्रभाशंकर, भगवान प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed