फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the meeting, the Executive Engineer of the Urban Water Corporation did not provide correct information; a warning letter will be issued.

Mirzapur News: बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय ने नहीं दी सही जानकारी, जारी होगा चेतावनी पत्र

Sat, 18 Oct 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
In the meeting, the Executive Engineer of the Urban Water Corporation did not provide correct information; a warning letter will be issued.
मिर्जापुर। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय के सही जानकारी नहीं देने पर उनको चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश अपर आयुक्त प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

मंडल को 32 मदों व योजनाओं में ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। बी व सी श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली बैठक में ए श्रेणी लाने के निर्देश दिया। समीक्षा में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति सही न होने पर अगली बैठक में किस लाभार्थी को कितनी किश्त व कितना निर्माण हुआ है। सभी की फोटोग्राफ के साथ अगली बैठक में लाना सुनिश्चित करने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि पुराने मुकदमों का निस्तारण करते हुए जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया प्रचलित है, वहां तेजी से पूर्ण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

धारा 163 लागू, 25 अक्टूबर तक के लिए रहेगी प्रभावी
मिर्जापुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार सिंह ने जिले के संपूर्ण क्षेत्र में धारा-163 लगाया है। उन्होंने अपने आदेश के तहत जिले में आगामी दिनों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैय्यादूज, चित्रगुप्त जंयती पर असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण/अंकुश लगाने के लिए धारा 163 लगाई है। यह आदेश शर्तों के साथ 25 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed