फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the greed for property, the tenant killed the old man

संपत्ति के लालच में बटाईदार ने की थी वृद्धा की हत्या

Tue, 25 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
In the greed for property, the tenant killed the old man
पड़री। थाना क्षेत्र के अघवार गांव में वृद्धा की सिर में नुकीले हथियार से हत्याकर लूट को अंजाम देने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने सोमवार की सुबह झिंगुरा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई चांदी की करधनी को बरामद की गई। पुलिस हत्याकांड का खुलासा तीन माह बाद किया। पुलिस हत्या में शामिल अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पड़री क्षेत्र के ग्राम अघवार में 15 फरवरी की रात को 65 वर्षीय गंगादेई पत्नी स्व. मिश्रीलाल की किसी ने घर के अंदर सिर में नुकीले हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। अगले दिन दरवाजे के बाहर रक्त देखकर बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच करने पहुंची। वृद्धा की हत्या करने के साथ ही उसके साथ लूट की घटना को भी अंजाम दिया गया था। कुछ दिन बाद पड़री थाना क्षेत्र में इस तरह एक वृद्ध की हत्या हुई थी। पुलिस ने उसका खुलासा तो कर दिया, पर वृद्धा हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका था। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा हत्याकांड के खुलासा में जुट गए। छानबीन में पता चला कि गांव निवासी संदीप उर्फ जग्गा पुत्र पप्पू वृद्धा का खेत बंटाई पर लिया था और उसकी नीयत कब्जे की थी। वृद्धा अपनी जमीन वापस पाने के लिए वकील से मिल रही थी। यह बात संदीप को पता चल गई थी। संदीप लोन पर ट्रैक्टर लिया था। उसे 50 हजार रुपये की जरुरत थी। इसलिए उसने वृद्धा के हत्या की योजना बनाई। उसने अपने साथी के साथ मिलकर वृद्धा की हत्या की और लूट को अंजाम दिया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। सोमवार को थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने झिंगुरा रेलवे क्रासिंग के पास से आरोपित संदीप को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट की गई चांदी की करधनी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed