{"_id":"62ab81361f224a6bb41aa882","slug":"in-some-places-the-roads-covered-with-mud-due-to-drizzle-and-heavy-rain-mirzapur-news-vns6592786159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ जगह बूंदाबांदी और कहीं तेज बारिश से कीचड़ से सनीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ जगह बूंदाबांदी और कहीं तेज बारिश से कीचड़ से सनीं सड़कें
विज्ञापन
जिले में हुई बूंदाबांदी व बारिश से लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से बृहस्पतिवार को राहत मिली। कहीं-कहीं कुछ देर के लिए हुई तेज बारिश से जिला मुख्यालय से जुड़ी सड़कें कीचड़ से सन गईं। इसके चलते लोगों को आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहावना हो गया। उमस और गर्मी से राहत के साथ ही मानसूनी बारिश के आगमन की संभावना से लोगों के चेहरे खिल उठे। लोग प्रचंड धूप व उमस भरी गर्मी से कई दिन से परेशान थे। ऊपर से बिजली कटौती के चलते लोगों की परेशानी और बढ़ गई थी। उधर, बृहस्पतिवार को हुई बारिश के चलते रोडवेज बस स्टेेशन गेट के सामने पानी भर गया। इसके अलावा जिला मुख्यालय से जुड़ी सड़कों सखौरा पंप कैनाल से बीरशाहपुर मार्ग, रमईपट्टी-कनौरा घाट मार्ग पर भी आवागमन मुश्किल हो गया। पक्का पोखरा सहित पीलीकोठी स्थित स्टेशन रोड पर सड़कों पर फैले कीचड़ के कारण राहगीरों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। पुरानी दशमी से अनगढ़ रोड पर फैले कीचड़ से स्थिति बिगड़ गई। स्टेशन रोड पर लोग पहिया फिसलने से कई वाहन सवार गिरकर घायल हो गए। उधर, निचले इलाकों में नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर आ गया। प्री मानसूनी बरिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मामूली बारिश में पाली हरगढ़ मार्ग, विजयपुर भारतगंज मार्ग, दुगरहा चौराहा मनिकठी मार्ग, रसौली चकिया नयेपुर मार्ग सहित कई सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया। इससे आवागमन में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।