फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In senior girls' kabaddi, Khulwaan's team won the match

Mirzapur News: सीनियर बालिका कबड्डी में खुलुआं की टीम ने बाजी मारी

Wed, 10 Dec 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
In senior girls' kabaddi, Khulwaan's team won the match
शहरनामा की फोटो, विधायक खेल स्पर्धा में प्रमाणपत्रों के साथ विजेता ​खिलाड़ी, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार काे युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित नगर विधानसभा क्षेत्र की दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का समापन हुआ। दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबॉल व फुटबॉल की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सीनियर बालिका कबड्डी में खुलुआं की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में खुलुआं की टीम करमपुर की टीम को हराकर प्रथम स्थान पर रही। सब जू. बालिका कबड्डी में पुरजागिर की टीम भेवर करमपुर की टीम को हराकर विजेता रही। सीनियर बालक कबड्डी में जगापट्टी की टीम मदनपट्टी की टीम को हराकर विजेता रही। सब जूनियर कबड्डी बालक में राजपुर की टीम चील्ह की टीम को हराकर विजेता रही। जूनियर बालक कबड्डी में जगापट्टी की टीम विजेता रही। फुटबॉल बालिका सीनियर में पैनम स्पोर्टिंग क्लब विजेता रही। बालक सीनियर में तरकापुर की टीम पुलिस लाइन की टीम को हराकर विजेता रही। बालिका सब जूनियर फुटबॉल में रमईपट्टी की टीम विजेता रही। वॉलीबाल जूनियर बालक में कमासिन की टीम व सीनियर में भी कमासिन की टीम विजेता रही। सब जूनियर में चेकसारी की टीम विजेता रही। पुरस्कार वितरण भाजपा के जिला महामंत्री रवि पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे व मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने विजेताओं व उपविजेताओं को प्रमाण-पत्र, मैडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। निर्णायक के रूप में अनिल सिंह, सुशील सिंह, संजय सिंह, श्याम रूप आदि थे। आयोजक बीओपीआरडी अभय कुमार सिंह व बिमलेश कुमार बैस ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed