फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In Mirzapur, a young man was hanged upside down on a tree and beaten.

Mirzapur News: मिर्जापुर में युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटा, मोबाइल चोरी का लगाया आरोप

Thu, 07 Dec 2023 12:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 07 Dec 2023 12:39 AM IST
सार

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घायल युवक की मां ने बताया कि पुत्र को उल्टा लटकाकर मारने की जानकारी मिलने पर रोते-बिलखते हुए मौके पर गई, लेकिन युवक रस्सी खोलने को तैयार नहीं थे। 

विज्ञापन
In Mirzapur, a young man was hanged upside down on a tree and beaten.
पेड़ में लटकाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के महोगढ़ी गांव में मोबाइल फोन चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ में बांधकर उल्टा लटकाकर पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। बुधवार को देर शाम पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया तो एक महिला ने बेटे की पिटाई करने के आरोपी चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


तहरीर में मां चंद्रकली ने आरोप लगाया कि तीन दिसंबर को उसके पुत्र जयशंकर बहेलिया पर मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाते हुए पेड़ में रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया गया। इसके बाद राजेश धरिकार पुत्र नंदलाल धरिकार निवासी महोगढ़ी, राजेश धरिकार पुत्र बैरागी निवासी ग्राम देवहट, छोटू धरिकार निवासी भटपुरवा, ड्रमंडगंज, हंसराज निवासी महोगढ़ी ने लात-घूसे और डंडे से पिटाई कर जयशंकर को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना में जयशंकर का दाहिना हाथ टूट गया है। घायल युवक की मां ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह रोते-बिलखते मौके पर गई, लेकिन युवक रस्सी खोलने को तैयार नहीं थे। बाद में किसी तरह बेटे को नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राजेश धरिकार को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed