फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In April, the drinking water for the sheer goodness

अप्रैल में ही पेयजल के लिए मची हायतौबा

Fri, 08 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 08 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
In April, the drinking water for the sheer goodness
अप्रैल में ही पेयजल के लिए मची हायतौबा
भूमिगत जलस्तर तेजी से खिसकने के कारण जनपद के शहरी, ग्रामीण एवं पहाड़ी इलाकों में पेयजल के लिए हायतौबा मचना शुरू हो गया है। कहीं हैंडपंप पानी उगलना बंद कर दिए हैं तो कहीं नदी, नाले, तालाब और कुएं सूख गए हैं। कहीं हैंडपंप वर्षों से रिबोर की बाट जोह रहे हैं। प्रशासन के निर्देश के बाद भी जनपद की पेयजल समस्या को दूर करने करने को लेकर संबंधित अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन


अप्रैल के शुरू होते ही जनपद के नगरीय इलाकों सहित ग्राम्यांचलों में पेयजल समस्या एक विकराल समस्या का रूप धारण करती चली जा रही है। जनपद के सदर सहित चुनार, लालगंज, मड़िहान तहसील क्षेत्र के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में स्थित अधिकांश गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। हलिया, ड्रमंडगंज, पड़री, अहरौरा, मड़िहान सहित कई अन्य पहाड़ी इलाकों में स्थित गांवों में जलस्तर तेजी से नीचे खिसकने से गांवों में हैंडपंप बेकार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं नदी-नालों, तालाबों और कुओं से पानी सूखने से इंसान ही नहीं मवेशियों तक पानी के लिए भटक रहे हैं। नगर के नटवां सहित सबरी, लालडिग्गी, तरकापुर, फतहां, मोर्चाघर, रतनगंज, बथुआ, टंडन कालोनी, सुरेकापूरम, लोंहदी रोड, कंतित, हयातनगर, बल्ली का अड्डा, नारघाट, आवास विकास कालोनी सहित कई अन्य इलाकों में पेयजल की समस्या को लेकर भयावह स्थिति बनी हुई है। पहाड़ पर बसे गांवों में लगे हैंडपंपों से बालू युक्त व दूषित पानी निकल रहा है, जिसको पीकर लोग बीमार भी होते चले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय इलाकों में लगे मिनी और बड़े ट्यूबवेल भी उम्मीद के मुताबिक पानी नहीं दे रहे हैं।  कंतित में सुबह से ही पंपिंग सेट और हैंडपंपों से पानी लेने के लिए लोग बाल्टी तथा डिब्बा लेकर पहुंच जा रहे हैं, काफी इंतजार के बाद जब उनका नंबर आता है तो किसी तरह एक बाल्टी पानी लेकर किसी तरह अपना काम निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed